Every Body wants to know and improve the future. This portal is about Indian or Vedic astrology where you will get the news about your horoscope and future. Here you will get the tips to improve your future. अपने भविष्य के बारे में जानना और उसे सही बनाने में सभी रूचि रखते हैं| भविष्य का संबंध धर्म से है| धर्म में आस्था रखने वाले लोग ही भविष्य को जानने में सफल रहते हैं| कुछ लोग ये नही जानते के धर्म क्या है - धर्म संप्रदाय नहीं है। ज़िंदगी में हमें जो धारण करना चाहिए, वही धर्म है। नैतिक मूल्यों का आचरण ही धर्म है। धर्म वह पवित्र अनुष्ठान है जिससे चेतना का शुध्दिकरण होता है। धर्म वह तत्व है जिसके आचरण से व्यक्ति अपने जीवन को चरितार्थ कर पाता है। यह मनुष्य में मानवीय गुणों के विकास की प्रभावना है, सार्वभौम चेतना का सत्संकल्प है।धर्म ही ऐसा तत्व है जो मानव मन की असीम कामनाओं को सीमित करने की क्षमता रखता है। धर्म मानवीय दृष्टि को व्यापक बनाता है। धर्म मानव मन में उदारता, सहिष्णुता एवं प्रेम की भावना का विकास करता है। समाज की व्यवस्था, शांति तथा समाज के सदस्यों में परस्पर प्रेम, सद्भाव एवं विश्वासपूर्ण व्यवहार के लिए धर्म का आचरण एक अनिवार्य शर्त है। मन की कामनाओं को नियंत्रित किये बिना समाज रचना संभव नहीं है। ज़िंदगी में संयम की लगाम आवश्यक है। कामनाओं को नियंत्रित करने की शक्ति या तो धर्म में है या शासन की कठोर व्यवस्था में। धर्म का अनुशासन 'आत्मानुशासन' है। भविष्य को जानने के बाद उसे बदलना तो सभी चाहते हैं, पर उसे बदल पाना इतना आसान नही है| इस पोर्टल पर देखिये अपना भविष्य ओर जनिये अपने भविष्य के बारे में..........
| पोर्टल निर्माता | Pt. Rajendra Patni |
| अंतिम बार संशोधित | 25 जुलाई, 2009 1:13:36 PM IST |